हरियाणा में AAP का सदस्यता अभियान, सांसद सुशील गुप्ता का बयान-4 दिन में एक लाख से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी हरियाणा में तेजी से लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। पार्टी इस हफ्ते अपना डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है।

हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने टवीट करते हुए लिखा है कि चार दिन में एक लाख से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े। 40 विधायक- सांसद आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं।

हरियाणा में आज चुनाव हो तो 90 में से 80 सीट आम आदमी पार्टी की आ रही हैं।
आप सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि हमनें अभी कोई सदस्यता अभियान नहीं चलाया है। लोग खुद ही जुड़ रहे हैं।

पार्टी अभी अपना मेंबरशिप अभियान शुरू करेगी। इसके लिए एक ऐप लॉन्च किया जाएगा। उसमें मेंबर बनने वाले का रिकॉर्ड, बनाने वाले का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। लोग रात को 2 बजे तक हमारा इंतजार कर रहे हैं। वे लोग खुद ही जुड़ रहे हैं। इस हफ्ते हम अपना ऐप लॉन्च कर देंगे।