हरियाणा में 24 घंटे में आए 479 नए केस, एक्टिव मामलों की संख्या हुई 2473

Corona Virus Update

हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस के 479 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2473 हो गए है। बता दें कि सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम और फरीदबाद में हैं। रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत, पॉजिटिवटी रेट 3.83 प्रतिशत है।

जानिए कहां मिले कितने केस…?

गुरुग्राम में 332, फरीदाबाद में 122, हिसार में 1, सोनीपत में 9, करनाल में 3, पानीपत में 0, पंचकूला में 3, अंबाला में 2, सिरसा में 1, रोहतक में 1, यमुनानगर में1, भिवानी में 0, कुरुक्षेत्र में 1, महेंद्रगढ़ में 0, जींद में 0, रेवाडी में 0, झज्जर में 0, फतेहाबाद में 0,कैथल में 0, पलवल में 1, चरखी दादरी में 2 और नूंह में 0 केस हैं।