हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम, यात्रियों को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना

हरियाणा में आज रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों का चक्का जाम है। बता दे सोनीपत डिपो के ड्राइवर जगबीर सिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से रोडवेज कर्मचारी खफा हैं।

रोडवेज के चक्का जाम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बसों के लिए कई-कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

आपको बता दे कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य महाबीर पाई ने बीते मंगलवार सुबह 4 बजे सोनीपत डिपो की बस सोनीपत से जयपुर जा रही थी। कुंडली के पास थार जीप चालक बार-बार बस की साइड दबा रहा था। जीप चालक को समझाने के लिए बस ड्राइवर जगबीर सिंह और कंडक्टर फतेह सिंह नीचे उतरे तो जीप चालक ने दोनों को जीप से कुचल दिया।

बस ड्राइवर जगबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर फतेह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने जीप सवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है।

मोर्चा ने समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। उनकी मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मृतक ड्राइवर के परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।