हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और अब प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

सूची में यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह, पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्‌ढा के नाम शामिल हैं। साथ ही दिल्ली के विधायक सही राम पहलवान का भी नाम भी है।
पार्टी ने पंजाब के विधायकों को भी नगर निकाय चुनावों में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इन्हें उनके हल्के से नजदीकी एरिया में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी। स्टार प्रचारकों में पहली सूची में 59 नेताओं और दूसरी सूची में 13 नेताओं के नाम है।