हरियाणा में गहराने वाला है जल संकट? रेड जोन में शामिल हुए इतने गांव

उत्तर भारत में दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ने से तापमान में भी इजाफा हो रहा है। भिवानी मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में जल संकट गहरा सकता है, जिसको लेकर सरकार की चिंता बढ़ चुकी है। वहीं, हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के जन स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया गया है।

बता दें कि, हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गिरते जल-स्तर को देखते हुए साल 2022 में 1780 गांवों को रेड जोन में शामिल किया था। सरकार ने गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए गांवों के लिए गुलाबी, बैंगनी और नीली श्रेणियां बनाई है।

साल 2020 में हरियाणा जल संसाधन विभाग (HWRA) ने भूजल स्तर गहराई को लेकर राज्य को 7 जोन में बांटा है। वहीं, इस प्रस्ताव के पक्ष में खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर भी सहमत है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार इस बार इन गांवों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने की तैयारी कर रही है।