हरियाणा में कोरोना के आए 9655 नए मामले, संक्रमण दर 21.57 फीसदी हुई

हरियाणा में कोरोना संक्रमण 21.57 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 91.91 फीसदी रह गई है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 9655 नए केस मिले हैं और 12 की जान गई। यमुनानगर में 4, गुरुग्राम में 3, नूंह में 2, फरीदाबाद, करनाल व पानीपत में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 62 हजार पार हो गई है। राहत की बात यह है कि एक दिन में 9247 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुग्राम 3509, फरीदाबाद 911, हिसार 340, सोनीपत 590, करनाल 443, पानीपत 322, पंचकूला 547, अंबाला 451, सिरसा 218, रोहतक 286, यमुनानगर 222, भिवानी 209, भिवानी 209, कुरुक्षेत्र 227, नारनौल 165, जींद 236, रेवाड़ी 362, झज्जर 177, फतेहाबाद 148, चरखी-दादरी 72, नूंह में 40 और पलवल में 35 नए संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में अभी तक तीन करोड़ 85 लाख 58 हजार 78 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से दो करोड़ 22 लाख 45 हजार 473 को पहली और एक करोड़ 62 लाख 15 हजार 451 को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी तक 97 हजार 154 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।