हरियाणा में कोरोना के आए 689 नए मामले, संक्रमण दर 4.80 प्रतिशत हुई

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 689 नए केस मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। गुरुग्राम, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और झज्जर में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 4.80 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर 98.68 फीसदी और मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है।

हरियाणा में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2928 पहुंच गई है, जबकि इनमें से 2821 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शेष मरीज अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में दाखिल हैं।

सबसे अधिक नए केस गुरुग्राम में 257, पंचकूला 95, फरीदाबाद में 66 मिले हैं। यमुनानगर 46, जींद 36, कुरुक्षेत्र 30, अंबाला 23, करनाल 27, रोहतक में 18 नए मरीज मिले हैं, जबकि शेष जिलों में इससे नीचे मामले हैं। केवल महेंद्रगढ़ ऐसा जिला है, जहां कोई नया केस नहीं मिला है।