हरियाणा में कोरोना के आए 660 नए मामले, एक की मौत

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुग्राम में एक मरीज की जान चली गई। हरियाणा में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2735 पहुंच गई है।

इनमें से 2629 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमण दर 4.72 और रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत है। एनसीआर के बाद अब उत्तरी हरियाणा के जिलों में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

गुरुग्राम में 195, फरीदाबाद 68, करनाल 50, पंचकूला 82, अंबाला 48, यमुनानगर 33, हिसार-कुरुक्षेत्र-कैथल 25-25 और जींद में 27 मरीज मिले हैं। इनके साथ, भिवानी-रोहतक 17-17, सोनीपत 16, महेंद्रगढ़ 9, सिरसा 8, पानीपत 6, चरखी दादरी 5, रेवाड़ी- नूंह में 1-1 नया केस मिला है।