हरियाणा में कोरोना के आए 4630 नए मामले, रिकवरी दर 95.44 फीसदी हुई

हरियाणा में शुक्रवार को 4630 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमण दर 15.44 फीसदी और रिकवरी दर 95.49 प्रतिशत है। अब कोरोना केसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। हालांकि, बीते 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हुई।

गुरुग्राम, हिसार, पानीपत और पंचकूला में 3-3, कुरुक्षेत्र 2, कैथल, यमुनानगर, सिरसा, करनाल और फरीदाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। मृत्यु दर 1.09 फीसदी पहुंच गई है। संक्रमण के कारण अब तक 10256 लोग जान गंवा चुके हैं।

नए केस: गुरुग्राम में 1545, फरीदाबाद 407, हिसार 239, सोनीपत 246, करनाल 215, पानीपत 151, पंचकूला 359, अंबाला 202, सिरसा 85, रोहतक 184, यमुनानगर 104, भिवानी 168, कुरुक्षेत्र 108, महेंद्रगढ़ 174, जींद 35, रेवाड़ी 87, झज्जर 52, फतेहाबाद 114, कैथल 47, पलवल 47, चरखी दादरी 18 और नूंह में 43 नए मामले सामने आए हैं।