हरियाणा में कोरोना के आए 625 नए केस, एक्टिव केस 3281 हुए

हरियाणा में कोरोना के 625 नए मामले सामने आए हैं, जबकि यमुनानगर में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3281 हो गई है। संक्रमण दर 4.47 फीसदी है।

गुरुग्राम के बाद सबसे अधिक केस पंचूकला में मिले हैं। साथ ही उत्तरी हरियाणा के जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को गुरुग्राम में 201, पंचकूला में 126, अंबाला में 56, फरीदाबाद में 46, यमुननागर-करनाल में 35-35 नए केस आए है।

कुरुक्षेत्र में 25, सिरसा में 22, रोहतक में 20, जींद में 16, सोनीपत में 12, भिवानी में 3, महेंद्रगढ़ में 4, झज्जर में 8, कैथल में 3 मामले मिले हैं। पलवल, फतेहाबाद, रेवाड़ी, पानीपत, चरखी दादरी और नूंह में एक भी नया मामला नहीं मिला है।