हरियाणा में आए कोविड-19 के 1231 नए केस, 21 लोगों की मौत

delhi corona update
Corona Virus

हरियाणा में सोमवार (7 फरवरी) को कोविड-19 के 1231 नए मामले सामने आए है। जबकि ओमिक्रान का कोई केस नहीं आया। इस दौरान 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 11779 रह गए है।

राज्य में रिकवरी रेट 97.70 प्रतिशत तक पहुंच गया और पॉजीटिविटी रेट एक बार बढ़कर 6. 23 प्रतिशत तक चला गया। जबकि रविवार को पॉजीटिविटी रेट 5.56 प्रतिशत तक नीचे आ गया। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10416 तक पहुंच गई है।
गुरुग्राम में है सबसे ज्यादा मरीज

आपको बता दें कि गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 478 मरीज है। फरीदाबाद में 114, सोनीपत में 31,पंचकूला में 37, हिसार में 59, करनाल में 9, पानीपत में 20, अंबाला 14, सिरसा 21, रोहतक 20, यमुनानगर 126, भिवानी 26, कुरुक्षेत्र 24, महेंद्रगढ़ 67, जींद 8, रेवाड़ी 59, झज्जर 30,फतेहाबाद 13, कैथल 15,पलवल 38,चरखी दादरी 14, नूंह 8 केस है।

7 फरवरी को सोनीपत में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र और पंचकूला में दो-दो, हिसार में तीन की मौत हुई।