हरियाणा-पंजाब में गर्मी का प्रकोप, दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा

pb-hr weather

हरियाणा और पंजाब में रविवार को गर्मी का प्रकोप रहा और दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी रही और तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।