हरियाणा की बेटी दिल्ली में बनेगी जज, क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं पिता

दिल्ली जुडिशल सर्विस की परक्षा हरियाणा की बेटी ने क्लीयर कर ली है और अव वो दिल्ली में जज बनेगी। करनाल जिले के आरके पुरम की रहने वाली प्रियंका ने ये मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता का सपना साकार किया है। उनकी इस परीक्षा में 59 रैंक आई है।

वहीं, परीक्षा में पास होने के बाद प्रियंका के घर में बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। वहीं, प्रियंका ने बताया कि आज जो भी उन्होंने हासिल किया है उसकी प्रेरणास्त्रोत उनकी मां है।

प्रियंका ने आगे बताया कि, मैने दूसरे प्रयास में एग्जाम क्लियर किया है। मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। इसके लिए रोजाना मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी पड़ती है। वहीं, प्रियंका के पिता हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।