हरियाणा की जाबांज बेटी रीना भट्टी को यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट

यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली भारत की पहली महिला हरियाणा की रहने वाली रीना भट्टी बनी है। रीना भट्टी ने यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एल्ब्रुस पर भारतीय तिरंगा फहरा कर देश का नाम रोशन किया।


वहीं इस पर उनके मूल निवास ‘हरियाणा’ के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर लिखा “हरियाणा की जांबाज़ बेटी रीना भट्टी को यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला बनने पर ढेर सारी बधाई। पर्वतारोही रीना की इस उपलब्धि से न सिर्फ हरियाणा को बल्कि पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है”