उदयभान होंगे हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

कांग्रेस ने पंजाब और हिमाचल की स्टेट यूनिट में बड़े बदलावों के बाद अब हरियाणा में बड़ा फैसला लिया है। और आज नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बता दे उदयभान सिंह चार बार के विधायक हैं। इसके अलावा वह दलित नेता भी हैं।

इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। जिन्हें पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, वे हैं श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जीतेंद्र कुमार भारद्धाज और सुरेश गुप्ता।