हरियाणा : अब ‘जन सहायक एप’ पर उपलब्ध होंगी तमाम सरकारी सेवाएं और सूचनाएं, आमजन को मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल…

Jan Sahayak app

हरियाणा में लोगों को तमाम सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर मिल सकेंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने ‘जन सहायक हेल्प मी एप’ शुरू किया है। यह जानकारी सिरसा के उपायुक्त अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस पर 112, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना और कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं और सूचनाएं उपलब्ध हैं।

साथ ही, एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियों और घोषणाओं की जानकारी समेत सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।