हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021, 21 साल बाद भारत को मिला खिताब

भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद भारत की बेटी ने यह खिताब जीता है। हाल ही में चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने ‘मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी थी।

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वह मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। महज 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग और कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।