सुनील ग्रोवर को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, हाल ही में हुई है कॉमेडियन की हार्ट सर्जरी

Sunil Grover Heart Surgery

दिल की बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलाज के बाद अब सुनील ग्रोवर की तबीयत ठीक है और ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि दिल संबंधी गंभीर बीमारी के चलते सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर पहले से काफी बेहतर हैं, वो बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद अब उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।