कांगड़ा : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जन आभार रैली जनता आभार जताया…

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहली बार जिला कांगड़ा में विशाल जन आभार रैली में कांगड़ा की जनता का विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के लिए आभार जताया। जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक पूरे मंत्रिमंडल के साथ होगी। जल्द मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।


पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली, महिलाओं को 1500 रुपए महीना और एक लाख नौकरियों के फैसले पर मुहर लगेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक के बाद वे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे।


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जाएंगे उनसे काम करवाया जाएगा। भर्ती की प्रक्रिया 60 दिनों में पूरी तरह से पारदर्शी बनाई जाएगी।