सीएम मनोहर लाल ने पेश किया हरियाणा बजट 2022, किए ये बड़े ऐलान

हरियाणा सीएम मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। सीएम ने वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है, जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है।

राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपए रखा गया है। सीएम ने अपने बजट अभिभाषण के अंत में कहा कि जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

वहीं सीएम ने महिला सशक्तिकरण दिवस पर सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। चयनित महिलाओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा।

हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिन महिलाओं की आय पांच लाख से कम है, किसी भी व्यापर में उद्यमी बनना चाहती है, तीन लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा। बड़े शहरों में कामकाजी महिलाओं को फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में हॉस्टल बनाए जाएंगे। भिवानी और सोनीपत में तीन नए कॉलेज खोले जाएंगे।

बजट में हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022- 23 के लिए 21 नए साइबर थाने खोलने का फैसला किया है। साथ ही 1000 महिला कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों के लिए 2000 नए रिहायशी आवास बनाए जाएंगे।

प्रदेश में 10 हजार की जनसंख्या से अधिक वाले गांवों में नगर की तरह ही सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्ट्रीट लाइट्स तथा सीवरेज योजना लाई लाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार 6826 करोड़ रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 8085 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सीएम ने घोषणा की खेल के लिए 540 करोड़ का आवंटित किया जाता है। प्रदेश में 1100 नई खेल नर्सरियां खोली जाएगी। इसमें से 500 सरकारी क्षेत्र और 600 खेल नर्सरियां निजी क्षेत्र की संस्थाओं को आवंटित की जाएगी। वर्ष 2022-23 में अंत्योदय योजना में दो लाख परिवारों को कवर किया जाएगा।

सीएम ने हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।