सीएम भगवंत मान की अगुवाई में होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

पंजाब की नई सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग आज होगी। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल शाम 4 बजे पंजाब सिविल सेक्रेट्रेरिएट, चंडीगढ़ में जुटेगा। सीएम भगवंत मान ने हाल ही में कई ऐलान किए हैं, जिन पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

इस कैबिनेट मीटिंग में संगरूर में धरना दे रहे बेरोजगार युवकों पर फैसला लिया जा सकता है। राज्य में 2016-17 में पुलिस भर्ती हुई थी, उसमें से करीब 700 युवक ऐसे हैं, जिन्हें अब तक जॉइनिंग नहीं मिली।

इनमें से कई ऐसे युवक हैं, जिनकी वैरिफिकेशन तक हो चुकी है। पिछले 3 दिन से यह युवक संगरूर में धरना दे रहे हैं, जहां CM भगवंत मान का घर है। इनकी जॉइनिंग को लेकर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है।