सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी नेपाल से गिरफ्तार, DGP गौरव यादव बोले- मूसेवाला के परिवार को इंसाफ मिलेगा…

सिद्धू मूसेवाला मर्डर में पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, नेपाल से पंजाब और दिल्ली पुलिस के सांझा ऑपरेशन में सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड क मुख्य शूटर दीपक मुंडी समेत आरोपी कपिल पंडित और राजिंदर को गिरफ्तार किया। वहीं तीनों को दिल्ली से शनिवार रात ही मानसा के CIA थाने में रखा गया है।

वहीं पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मूसेवाला मर्डर केस की जानकारी दी और कहा कि अब तक कुल 23 लोगों को पकड़ा गया है, 2 लोग पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं, और 35 नामजद हैं। गौरव यादव ने कहा कि जानकारी मिली है कि सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ का भी हाथ है और गोल्डी बरार के खिलाफ सेंट्रल एजेंसियों की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।गौरव यादव ने कहा कि इनका पूरा क्रिमिनल नेटवर्क था जिसका सूत्रधार गोल्डी बराड़ को कह सकते हैं। पूरा नेटवर्क अच्छी तरह से व्यवस्थित भी था।

इसी के साथ Mh One Prime  से हुई खासबीत में गौरव यादव ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ जरुर मिलेगा।

आप पूरा Exclusive Interview नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी देख और सुन सकते हैं।