साहनेवाल में कैसा है Dharmendra का घर? एक्टर ने Social Media पर शेयर किया पुश्तैनी घर का वीडियो

Dharmendra

बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर एक पुराने टीवी शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें उनके साथ विनय पाठक नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में धर्मेंद्र विनय पाठक के साथ अपने गांव के पुश्तैनी घर में जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र अपने पैरंट्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने गांव के पुश्तैनी घर में विनय पाठक को पुरानी तस्वीरें दिखाते भी नजर आ रहे हैं।

वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “जीवन की सच्चाई…हमें तब समझ में आती है…जब वे चले जाते हैं।”

बताते चले कि धर्मेन्द्र इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम कर रहे हैं।इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आएंगे।