संतोख सिंह चौधरी को दी गई अंतिम विदाई, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को निधन हो गया है। वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां वे अचानक बीमार पड़ गए। आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका कुछ देर इलाज चला मगर फिर उनका निधन हो गया।

वहीं आज उनके पैतृक गांव धालीवाल कादियां में संतोख सिंह चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम विदाई में कांग्रेस सासंद राहुल गांधी समेत कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।