शिमला: विधायकों के दल ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से की मुलाकात, CM को जन्मदिन की दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों के एक दल ने मंगलवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की साथ ही सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री सुक्खू को अवगत भी करवाया।

हिमाचल के विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी विधयाकों की समस्याओं को ना केवल ध्यानपूर्वक सुना बल्कि उन्हें आश्वासन भी दिया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार राज्य के सभी इलाकों को एक समान विकसित करने के लिए ढृढ़ संकल्पित है।

विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही प्रदेश हित के लिए हाल ही में उनके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्रों के विकास और अन्य कार्यों के लिए हरसंभव सहायता और सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।