वैष्णो देवी दरबार पहुंचे LG मनोज सिन्हा, नवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा…

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को माता वैष्णो देवी के भवन कटड़ा पहुंचे। मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से की जा रही आगामी चैत्र नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षी भी की। वहीं उपराज्यपाल ने इस दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।


इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में इस साल भारतीय नववर्ष का आरंभ शनिवार से हो रहा है।

वहीं बता दें कि कोरोना मामलों में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया है कि श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 से कोरोना प्रोटोकॉल के साथ एक बार फिर शुरु होने जा रही है। वहीं यात्रा परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। इसी के साथ यह यात्रा इस साल 43 दिनों तक चलेगी। वहीं श्री अमरनाथ जी की 43 दिनों की यात्रा में कोविड नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी।