विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस कमेटी में तीन नए वरिष्ठ उपाध्यक्षों समेत 67 पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

congress

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने बुधवार को तीन नए वरिष्ठ उपाध्यक्षों समेत 67 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र को अधिमान देते हुए 13 महासचिव, 41 सचिव, दो वरिष्ठ प्रवक्ता, एक प्रवक्ता और एक कार्यकारी समिति सदस्य बनाया गया है। नियुक्तियों की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ताओं व प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव के अलावा आदर्श सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजी लाल व मोहिंदर चैहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा महासचिव पद पर बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बावा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनाईक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी व धर्मपाल सिंह पठानिया को नियुक्त किया गया है। हरि सिंह पंचाईक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।