राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर LK Advani को किया भारत रत्न से सम्मानित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

वहीं, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उपराष्ट्रपति भी मौजूद रहे। बता दें कि. खराब स्वास्थ्य के चलते लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने भारत रत्न देकर सम्मानित किया।