राष्ट्रपति चुनाव: आम आदमी पार्टी यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन, संजय सिंह ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देने का फैसला किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने साफ किया कि वह द्रौपदी मुर्मू का सम्मान तो करती है, लेकिन साथ सिन्हा का ही देगी।

पार्टी संजोयक अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई पीएससी की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि यूपीए के साथी जेएमएम और शिवसेना ने मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है तो दो राज्यों में सरकार चलाने वाली एकमात्र गैर-भाजपाई और गैर-कांग्रेसी पार्टी को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

दिल्ली और पंजाब को मिलाकर आप के पास 10 राज्यसभा सांसद हैं। तो दिल्ली, पंजाब और गोवा में कुल 156 विधायक हैं।