यूपी में चौथे चरण के लिए मतदान जारी, मायावती और साक्षी महाराज समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट

mayawati voting

उत्तर प्रदेश विधानसभा में चौथे चरण के लिए 59 सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में बसपा मुखिया मायातवी और मंत्री मोहसिन रजा समेत कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

बसपा मुखिया ने लखनऊ मांटेसरी स्कूल में जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान मायावती ने मतदाताओं से अपील है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है उनको वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए। आपका एक-एक वोट जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

मायावती के बाद अन्य नेताओं ने भी लखनऊ में मतदान किया। इस कड़ी में योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी पत्नी तथा पुत्र के साथ गोमती नगर के विवेक खंड में सेंट जान बॉस्को स्कूल के मतदान केन्द्र में जाकर वोट डाला।

Image

मतदान करने के बाद मोहसिन रजा ने कहा कि आज लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।

वहीं, केन्द्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर ने मलिहाबाद से भाजपा प्रत्याशी विधायक जया कौशल के साथ मतदान किया। नगर की महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने परिवार के साथ आलमबाग के सिंगार नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान किया।

Image

इसके अलावा साक्षी महाराज ने उन्नाव जिले में अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी।

चौथे चरण के मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार हैं। घर में पूजा की है और मंदिर भी जाएंगे। सभी से अपील है कि घरों से निकलकर मतदान करें।

Image

आपको बता दें कि चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदाता सुबह से ही मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं। चौथे चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं।