मौसम आज फिर लेगा करवट, दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत के इन हिस्सों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

rain

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रात और कल (गुरुवार को) बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में बुधवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से बुधवार को पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पांच मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है।