मुख्य चुनाव आयुक्त का बदलाव, 15 मई से Rajiv Kumar संभालेंगे पदभार….

राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त किया गया नियुक्त, रविवार से संभालेंगे पदभार। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर भी। यह बताते हुए किरेन रिजिजू ने कहा- राजीव कुमार 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।

बता दें कि राजीव कुमार अब सुशील चंद्रा की जगह लेने वाले हैं,किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा, संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को 15 मई 202 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रुप में नियुक्त किया है।

इसी के साथ किरेन रिजिजू ने नियुक्त पत्र साझा करते हुए कहा कि राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं, वहीं नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सुशील चंद्र का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा है।