मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: आज शाम अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम को पहली ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: आज शाम अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना

 

दिल्ली: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम को पहली ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी। योजना के अनुसार दिल्ली के बुजुर्ग एक अटेंडेंट के साथ इस यात्रा पर जा सकेंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है।

 

मैं खुद रवाना करने के लिए जाऊंगा स्टेशन- अरविंद केजरीवाल

 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, आज शाम 7.00 बजे हमारे दिल्ली के बुजुर्गों को श्री रामचंद्र जी के दर्शन कराने पहली ट्रेन अयोध्या जी के लिए रवाना होगी। उन्हें रवाना करने मैं भी स्टेशन जाऊंगा। अयोध्या जी से लौटने के बाद मेरी इच्छा थी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन करवाऊं। इतनी जल्दी ये संभव हो जाएगा, सोचा ना था।

 

आयोध्या जाने के लिए रवाना होने वाले बुजुर्ग लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नई यात्रा की शुरूआत दिल्ली से होने वाली पहली तीर्थ यात्रा का शुभांरभ शाम को होगा।