मुंबई दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देश के गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक मामले में एक शख्स हेमंत पवार को गिरफ्तार किया गया है और उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है गिरफ्तार शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बता रहा था। वो घंटों तक अमित शाह के आसपास घूमता रहा।

आरोपी का नाम हेमंत पवार है और वो धूले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जब हेमंत पर मंत्रालय के अधिकारियों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि इस केस के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को सीएम और डिप्टी सीएम के आवास के आसपास भी देखा गया था।

बता दें कि अमित शाह हाल ही में मुंबई दौरे पर थे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। अब सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद चूक कैसे हुई। इस संबंध में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी शख्स इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया कि वो आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए कब और किस समय बना।