मान मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पांच मंत्रियो ने ली मंत्री पद की शपथ

सोमवार को शाम पंजाब राजभवन में पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, मान मंत्रिमंडल में 5 और मंत्री शामिल हुए । राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पांचो विधायकों को गोपनीयता और पदनीयता की शपथ दिलाई।

अमन अरोड़ा ने ली सबसे पहले शपथ

मान सरकार में सोमवार को विधायक से मंत्री पद की शपथ लेने वाले अमन अरोड़ा बने, राजभवन में बनवारी लाल पुरोहित ने सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली।

इंद्रबीर सिंह निज्जर ने भी ली मंत्री पद की शपथ

मान मंत्रिमंडल विस्तार में अमन अरोड़ा के बाद अमृतसर दक्षिण से विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने मंत्री पद की शपथ ली।

फौजा सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

वहीं तीसरे नंबर पर गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है।

चेतन सिंह जौरामाजरा ने भी ली मंत्री पद की शपथ

समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा को भी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

अनमोल गगन मान ने ली मंत्री पद की शपथ

पंजाब मंत्रिमंडल में सोमवार को अनमोल गगन मान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है, अनमोल गगन मान पंजाब मंत्रिमंडल में दूसरी महिला मंत्री बनी है।