मशहूर बॉलीवुड सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया

मशहूर बॉलीवुड सिंगर केके कोलकाता में लाइव शो के बाद इस दुनिया से चले गए। केके की आयु सिर्फ 53 साल की थी। मंगलवार शाम को केके ने नजरूल मंच में एक कॉलेज के कार्यक्रम में अपना शो किया था।

शो खत्म करने के बाद वहां से वह अपने होटल गए। जहां वह अपने बिस्तर पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत शहर के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

केके के निधन से बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री और राजनेताओं में शोक की लहर छा गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई सेलेब्स ने सिंगर के निधन पर शोक व्यक्त किया।