मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, सिंगर हनी सिंह ने कहा…

मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। वह गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें आनन-फानन में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और वो उनकी निगरानी में हैं।

फिलहाल वो खतरे से बाहर है। बता दें कि सबसे पहले हादसे की जानकारी सिंगर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी। उन्होंने बताया कि अल्फाज पर बीती रात किसी ने जानलेवा हमला किया। जिसने भी ये किया है उसे छोड़ूंगा नहीं। आप सभी लोग अल्फाज के लिए दुआ करें….

हालांकि मोहाली पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। SP सिटी, मोहाली आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि 1 अक्टूबर को सिंगर अल्फाज अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर गए थे। ढाबे के एक कर्मचारी का मालिक से विवाद चल रहा था।

अल्फाज जब वॉशरूम गया तो कर्मचारी ने मालिक की गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की और उसी दौरान गाड़ी ने अल्फाज को टक्कर मार दी। इस वजह से अल्फाज को चोटें आईं और वो अस्पताल में भर्ती हैं। वह खतरे से बाहर हैं।

हमने उनका बयान लिया है और FIR दर्ज की है और विक्की के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।