‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले- 30 लाख करोड़ का निर्यात ऐतिहासिक, जल संरक्षण को बनाना होगा मुहिम,

पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ में कहा है कि भारत में बनी चीजों की दुनिया में डिमांड, एक्सपोर्ट में उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री का रेडियो संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को होता है।

पीएम ने अपने कार्यक्रम में कहा कि हमारा देश ने 30 लाख करोड़ का निर्यात किया है जो कि ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह भारत की क्षमताओं को दर्शाता है। इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़ सौ बिलियन तक हुआ करता था, आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। जिसका साफ मतलब ये है कि भारत में बने सामानों का डिमांड बढ़ रहा है।

संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि देश में बहुत से लोगों ने पानी कंजरवेशन पर काफी काम कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के रोहन का जिक्र करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र के सैकड़ों सीढ़ी वाले कुएं को साफ करने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने पानी के संरक्षण का काम किया है।