मनजीत सिंह बराड़ और जगजीत सिंह ने की घर वापसी, सुखबीर सिंह बादल ने किया पार्टी में स्वागत

Manjit Singh Brar and Jagjit Singh

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में मनजीत सिंह बराड़ और जगजीत सिंह ने बुधवार को घर वापसी की। श्री मुक्तसर साहिब में चयन प्रचार दौरान सुखबीर बादल के नेतृत्व में दोनों अकाली दल में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाबियों की अपनी पार्टी है और पार्टी वर्करों का मरना-जीना पंजाबियों के साथ है, जबकि दूसरी पार्टियों का पंजाब के साथ कोई लगाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुक्तसर निवासियों के साथ बादल परिवार का जो रिश्ता है, वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, अरविंद केजरीवाल या अन्य किसी नेता के साथ नहीं हो सकता।

वहीं, इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस जिले में और पूरे पंजाब में जो कुछ भी बना है, सिर्फ प्रकाश सिंह बादल के मुख्यमंत्री रहते ही बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के जो 5 साल बर्बाद हुए हैं, वह वापस लेकर आने हैं।