भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति यू यू ललित

uu lalit

न्यायमूर्ति न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने आज भारत के 49 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वरिष्ठतम न्यायाधीश को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई।

वकालत करते हुए सीधे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित का कार्यकाल 73 दिनों का होगा। वह आठ नवंबर 2022 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश पद पर रहेंगे।

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति यू.यू .ललित शीर्ष अदालत के दूसरे मुख्य न्यायाधीश है, जिन्हें इस पद पर पहुंचने का गौरव प्राप्त हुआ। इससे पहले न्यायमूर्ति एस एम सीकरी को 13वां मुख्य न्यायाधीश बनने का सौभाग्य मिला था। उनका मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यकाल जनवरी 1971 से अप्रैल 1973 तक था।