भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन को हराकर रचा इतिहास, भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में जीते 100 मेडल

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड कायम करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्‍स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया इसी के साथ भारत ने 100वां मेडल भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि 72 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं।