भगवंत मान की ताजपोशी से पहले केजरीवाल ने किया ट्वीट, कहा-आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा

kejriwal

पंजाब के लिए आज बड़ा दिन है। पंजाब को आज नया मुखिया मिलने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा।

बुधवार को भगवंत मान के सीएम पद की शपथ लेने से पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ के लिए रवाना हो गया हूं।”