फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने UNGA में की PM मोदी की तारीफ, कहा- पुतिन को…

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच समकरंद में हाल ही में संपन्न हुए शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया था। उनकी इस पहल के लिए अब दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तो संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए उनकी सराहना की है। मैक्रों ने कहा पीएम मोदी ने सही कहा है कि आज का समय युद्ध का नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने भी पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया था।

मेक्रों ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि आज का समय युद्ध का नहीं है। यह समय पश्चिमी देशों के खिलाफ बदला लेने के लिए या फिर पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने के लिए नहीं है। यह समय हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए है।”