फिल्म ‘मजा मा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बिल्कुल अलग और नए अंदाज में नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखिए VIDEO

Maja Ka Trailer

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म ‘मजा मा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने फिल्म मजा मा का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आएंगी।

ट्रेलर में क्या है खास…?

‘मजा मा’ के ट्रेलर की शुरुआत में माधुरी दीक्षित अपने डांस स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दो गुजराती परिवारों की कहानी को दिखाया गया है, जो बच्चों की शादी की उलझन में उलझे हुए हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/CizQpvSAn4I/?hl=en

जानकारी के लिए आपको बता दें कि माधुरी के अलावा इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार नजर आएंगे।