फिर शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब CM भगवंत मान, डॉ. गुरप्रीत कौर से करेंगे शादी

bhagwant mann shadi

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी. सीएम मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल करेंगे।

भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं, भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।

बता दें कि भगवंत मान और उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से छह साल पहले तलाक हो चुका था और मान की पहली पत्नी और उनके बच्चे अमेरिका में रहते है। वहीं सीएम मान के शपथ समारोह में परिवार के बीच भावुक कर देने वाला माहौल भी देखा गया था क्योंकि मुख्यमंत्री मान ने कई सालों बाद अपने बच्चों से मुलाकात की थी।

मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शादी की ख्वाहिश उनकी मां हरपाल कौर की थी वह चाहती थी कि भगवंत मान शादी कर अपना घर बसाए, मां और बहन ने मान के लिए खुद लड़की चुनी थी। भगवंत मान की शादी उनके परिवार वालों के बीच में ही होगी और शादी समारोह में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी में आएंगे दोनों को आशीर्वाद देने।