फिर एक साथ एक फिल्म में नजर आयेंगे अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर, रिलीज डेट अनाउंस

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ‘थार’ रिलीज होने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने ‘थार’ की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फिल्म में हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख, सतीश कौशिक और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

ये दूसरी बार होगा जब अनिल और हर्ष की जोड़ी एक बार साथ में नजर आएगी। ‘थार’ अनिल कपूर फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित और राज सिंह चौधरी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में हर्षवर्धन और फातिमा पहली बार एक पेयर के रूप में साथ नज़र आने वाले हैं।