प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, सेरोगेसी से हुआ बच्चे का जन्म, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। शुक्रवार रात 12 बजे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने ये सूचना दी।

Image

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

Image

सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

Nick Jonas & Priyanka Chopra's Baby Born Via Surrogate – Hollywood Life

पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

Nick Jonas and Priyanka Chopra Welcome Baby Via Surrogate - E! Online

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Priyanka Chopra & Nick Jonas Wedding Guide to Date, Venue, Dress & Guest  List

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, “हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas Spotted At a London Restaurant and Their Cozy  Pictures Are Overloaded With Cuteness | Check Here