प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी पर उनकी पत्नी को मिलेगा महारानी का दर्जा, कोहिनूर हीरे वाला ताज पहनेंगी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने शनिवार को ऐलान किया कि प्रिंस चार्ल्स के महाराजा बनने पर उनकी पत्नी कैमिला को महारानी का दर्जा मिलेगा। ताजपोशी के समारोह में कैमिला वही बेशकीमती ताज पहनेंगी, जिसमें कोहिनूर हीरा जड़ा है और जिसे अब तक क्वीन एलिजाबेथ पहनती आई हैं। प्लैटिनम और कोहिनूर हीरे से जड़ा यह ताज 1937 में किंग जॉर्ज की ताजपोशी के लिए बनाया गया था।

कैमिला डचेस ऑफ कॉर्नवाल हैं और महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स की दूसरी पत्नी हैं। प्रिंसेज डायना की मौत के बाद प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से शादी कर ली थी। प्रिंस चार्ल्स को महाराज बनाए जाने की अब तक पिछली योजना के मुताबिक, कैमिला का पद प्रिंसेज का ही रहने वाला था, लेकिन 5 साल पहले प्रिंस चार्ल्स ने अपनी ताजपोशी की शपथ में कैमिला काे राजकुमारी नहीं बल्कि महारानी कहने के लिए क्वीन एलिजाबेथ से अनुमति मांगी थी। महारानी एलिजाबेथ ने इसकी इजाजत भी दे दी थी।
कोहिनूर हीरा जड़ा शाही ताज, जिसे महारानी एलिजाबेथ पहनती हैं।
कोहिनूर हीरा जड़ा शाही ताज, जिसे महारानी एलिजाबेथ पहनती हैं।

कोहिनूर का इतिहास ज्यादातर अनुमान पर गढ़ा गया है। माना जाता है कि सिख राजा रणजीत ने इसे ब्रिटिशर्स को तोहफे में दिया था, लेकिन इतिहासकार बताते हैं कि यह हीरा ब्रिटिशर्स के पास पहुंचने से पहले ही रणजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। उन्होंने ये गिफ्ट नहीं किया।

यह भी कहा जाता है कि महाराजा रणजीत सिंह ने इस हीरे को जबरदस्ती हासिल किया था। जैसे ब्रिटिशर्स कहते हैं कि उन्हें ये गिफ्ट में मिला था। उसी तरह रणजीत का भी दावा था कि हीरा उन्हें अफगानिस्तान के अमीर शाह शुजा दुर्रानी ने गिफ्ट किया।

हालांकि, शाह शुजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था कि रणजीत सिंह उनके बेटे को टॉर्चर कर रहे थे, इसलिए उन्होंने मजबूरन ये हीरा उन्हें सौंप दिया। इससे पहले ये हीरा अफगानी हमलावर अहमद शाह अब्दाली ने फारस के राजा नादिर शाह से जबरन कब्जाया था।

इसी तरह नादिर शाह ने मुगल किंग मुहम्मद शाह रंगीला से कोहिनूर हासिल किया था। यानी इस हीरे का इतिहास भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान तक फैला है। पिछले कई सालों से कोहिनूर हीरे को लेकर विवाद है। भारत के अलावा पाकिस्तान भी इसपर अपना हक जता चुका है।
कोहिनूर हीरे को लेकर मान्यता है कि यह अपने साथ बुरा नसीब लेकर आता है।
कोहिनूर हीरे को लेकर मान्यता है कि यह अपने साथ बुरा नसीब लेकर आता है।

इस हीरे से जुड़े हैं कई मिथक
कोहिनूर को लेकर कई मिथक भी फैले हुए हैं। कहते हैं कि यह हीरा अपने साथ बुरा नसीब लेकर आता है। अगर कोई पुरुष इसे पहन ले तो उसका सब कुछ बर्बाद हो जात है। महाराजा रणजीत सिंह ने इसे पहना तो उनका साम्राज्य नष्ट हो गया। जिस अंग्रेजी हुकूमत में कभी सूर्यास्त नहीं होता था, वहां यह हीरा पहुंचने के बाद ब्रिटिश साम्राज्य घटता चला गया।