पॉप सिंगर रिहाना के घर आया नन्हा मेहमान, लॉस एंजलिस में दिया बेटे को जन्म

हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना और रैपर रॉकी पेरेंट्स बन गए हैं। रिहाना ने एक बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना का बच्चा मई 13 को लॉस एंजिलिस के अस्पताल में पैदा हुआ है।

Image

रैपर रॉकी रिहाना के बॉयफ्रेंड हैं, अब फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेगें। रॉकी और रिहाना एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को 2021 में ऑफिशियल किया था।

Image

रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी ने बताया कि रिहाना और रॉकी बच्चे के साथ अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर पर हैं। रिहाना अभी पूरी तरह ठीक हैं और दोनों पेरेंट्स बनकर बहुत एक्साइडेट भी हैं। हालांकि अभी तक रिहाना और रॉकी किसी ने भी बच्चे की खबर पर पुष्टि नहीं की है।