पटियाला हिंसा मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, झड़प का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना मोहाली से गिरफ्तार

parwana

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के दो दिन बाद आज हिंसा के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को रविवार सुबह मोहाली से गिरफ्तार किया. खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां CIA की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया.

पटियाला रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक मुखविंदर सिंह छिना ने रविवार को कहा कि बरजिंदर सिंह परवाना एक स्वयंभू सिख नेता हैं, जो समर्थन हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषण देते हैं. दमदमी टकसाल राजपुरा के एक शिष्य, परवाना को सख्त आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और 1984 के दंगों पर उनकी टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शुक्रवार की घटना के संबंध में छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और इनमें कुल 25 लोगों को नामजद किया गया है.